घर में घुसने नहीं दे रही जेठानी, महिला ने डीएम-एसपी से की शिकायत

Monday, June 30, 2025 - 19:54
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर कस्बे की रहने वाली महिला ने अपनी जेठानी पर घर में न घुसने देने के गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला ने गंभीर आरोप लगा मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की है। 

कस्बे के रहने वाले प्रकाश चन्द्र अग्रवाल की पत्नी हर्षिका अग्रवाल का आरोप है कि वह बीते 26 जून को अपने बच्चों के साथ लक्ष्मी मंदिर के समीप बने अपने घर गई। उसी दौरान उसकी जेठानी आत्मीश अग्रवाल पत्नी दीपक अग्रवाल ने घर का दरवाजा नहीं खोला। महिला काफी देर तक दरवाजा खुलने का इंतजार करती रही। थोड़ी देर बाद महिला ने मामले की शिकायत 1090 हेल्पलाइन नंबर व स्थानीय पुलिस से की लेकिन महिला को सुबह थाने आने की सलाह दी गई। महिला पूरी रात बच्चों के साथ बाहर रहकर काटी। सुबह महिला फिर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने धमकाते हुए वहां से भगा दिया। जिससे तंग आकर महिला ने सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User