हाउस अरेस्ट का दावा, सपा नेता बोले- सिविल ड्रेस में तैनाती से बढ़ा सुरक्षा का खतरा
हरदोई। पुतला दहन की कथित अफवाह के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर तीसरे दिन भी पुलिस का पहरा जारी रहा। रामज्ञान गुप्ता का दावा है कि उन्हें एहतियातन घर में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। इस बीच उन्होंने पुलिस की तैनाती के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिविल ड्रेस में ड्यूटी से सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि उनके आवास पर तैनात कई पुलिसकर्मी वर्दी के बजाय सादे कपड़ों में ड्यूटी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे में आम लोग यह पहचान नहीं पाएंगे कि कौन पुलिसकर्मी है और कौन नहीं। उन्होंने आशंका जताई कि इस स्थिति का असामाजिक तत्व भी फायदा उठा सकते हैं, जिससे उनके और परिवार की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
सपा नेता का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से घर के बाहर सादे कपड़ों में लोगों की लगातार मौजूदगी के कारण परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहा है। परिजनों का कहना है कि वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
पुतला दहन की कथित अफवाह के बाद हुई इस कार्रवाई को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए सपा नेता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)