जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा: मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छता को कलेक्टर ने दी प्राथमिकता

Oct 17, 2025 - 19:41
Oct 17, 2025 - 19:43
 0  81
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा: मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छता को कलेक्टर ने दी प्राथमिकता

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मेटरनिटी वार्ड, 108 एंबुलेंस सेवा, सीएम हेल्पलाइन तथा अस्पताल की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के प्रति डॉक्टर और स्टाफ का व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। उन्होंने कहा “लोग इमरजेंसी में यहां आते हैं,सभी डॉक्टर और स्टाफ अपना व्यवहार अच्छा रखे।” उन्होंने मेटरनिटी वार्ड की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा दिवाली तक सभी को समझाइश दी जाए परिसर में गंदगी न करें। इसके बाद यदि कोई व्यक्ति पान-गुटखा खाकर या गंदगी फैलाते हुए पाया जाता है, तो उस पर ₹100 का जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, जो व्यक्ति गंदगी करने वालों की जानकारी देगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा “यही छोटे-छोटे प्रयास एक बड़े परिणाम में बदलते हैं।”

108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रतिदिन उसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हर दिन यह रिपोर्ट तैयार की जाए कि वाहन कहां-कहां गया, कितने समय में पहुंचा और सेवा की स्थिति कैसी रही। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और अस्पताल की हर व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को ऐसा मॉडल बनाया जाए जिससे अन्य अस्पताल भी प्रेरणा ले सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0