मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई में ग्राम सोनखरा की 2 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

Oct 17, 2025 - 19:42
Oct 17, 2025 - 19:43
 0  81
मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई में ग्राम सोनखरा की 2 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर की पहल मोबाइल कोर्ट के अंतर्गत तहसील बमोरी के ग्राम पंचायत सोनखरा में मोबाइल न्यायालय का आयोजन किया गया। कार्यवाही के दौरान ग्राम सोनखरा स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 272 में से लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर से अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उक्त भूमि शासन द्वारा शासकीय हाई स्कूल भवन एवं पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित की गई है। अतिक्रमण हटाने के उपरांत मौके पर ही भूमि का सीमांकन कर ग्राम पंचायत सोनखरा को सुपुर्द किया गया, जिससे आगामी दिनों में निर्माण कार्य आरंभ किया जा सकेगा। इस संबंध में पंचनामा भी तैयार किया गया।

मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम, एसआई जगदीश जाटव, पटवारी अजमेर सिंह जामोद, ग्राम सचिव, कोटवार सहित राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0