बीनागंज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
बीनागंज (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बीनागंज में प्रेम श्रीगार्डन में विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस दौरान चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा एक जनआंदोलन है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं से होकर गुजरता है। भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए, तभी सच्ची स्वतंत्रता संभव है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान अब ठोस परिणाम दे रहा है। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने अपील की कि हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों की खरीद करे और व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को प्राथमिकता दें। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जी, जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल आचार्य जी, जिला महामंत्री श्री संतोष धाकड़ जी आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के संयोजक श्री देवेंद्र जी गुप्ता, से संयोजक श्री महेंद्र सिंह किरार, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह राजपूत जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध मीना जिलामंत्री श्रीमती कुसुमलता कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी श्री विकास नखराली, चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदुमन मीना कुंभराज मंडल अध्यक्ष श्री रोहित कासट, मकसूदनगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू, तेलीगांव मंडल अध्यक्ष श्री अंकित शर्मा, मृगवास मंडल अध्यक्ष श्री राजाराम गुर्जर सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



