“जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया कलेक्टर- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ
भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनकेन्द्रित बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना ही सुशासन का सबसे बड़ा उद्देश्य है।” उन्होंने लोक सेवकों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा, लगन और समर्पण से शासन की योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
डॉ. यादव ने कहा, “हमने प्रदेश में जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित की है। अब ज़रूरत है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर मिशन मोड में काम करें ताकि विकास और कल्याण की किरण समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।”
उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कार्य और नवाचार से अपनी पहचान बनाएं, ज्वलंत विषयों पर पूरी दक्षता के साथ बात रखें, और स्थानीय जनता, मीडिया व जनप्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद बनाए रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा, “परमात्मा ने हमें समाज की सेवा का अवसर दिया है, इसलिए हमें एक विनम्र विद्यार्थी की तरह निरंतर सीखते रहना चाहिए और अपने अनुभवों से नवाचारों का अधिकतम लाभ समाज को देना चाहिए।”
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ला, सहित सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और विभिन्न जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



