गुना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य आयोजन, सवर्ण आर्मी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

Oct 7, 2025 - 15:34
Oct 7, 2025 - 15:36
 0  189
गुना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य आयोजन, सवर्ण आर्मी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

गुना (आरएनआई) गुना में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उदासी आश्रम बालाजी मंदिर के हाल में हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर अपने विचार व्यक्त उपस्थित जन समूह के समक्ष व्यक्त किये महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं। वाल्मीकि जी को उनकी विद्वता और तपस्या के कारण महर्षि की उपाधि मिली थी।  उन्होंने रामायण जैसे महत्वपूर्ण महाकाव्य की रचना की और उन्हें संस्कृत के पहले कवि के रूप में भी जाना जाता है। 

 इसमें अनेक धार्मिक श्रद्धालुओं के साथ-साथ जिला सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।  इस अवसर पर तोमर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर  मुख्य पुजारी पंडित गणेश शर्मा, पुजारी नागर जी, विश्वकर्मा जी, शिवम त्रिपाठी, दीपक भार्गव, अभिनव मोरे, जनसंपर्क अधिकारी पुलिस विभाग चंद्रकांत जोशी उपस्थित रहै।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0