हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, मौत — आईएएस पत्नी जापान दौरे पर
चंडीगढ़ (आरएनआई) हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक के अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीएफएसएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाई पूरन कुमार (आईपीएस 2010 बैच) की हाल ही में रोहतक के सुनारिया में तैनाती हुई थी।
घटना के वक्त उनकी पत्नी, आईएएस अधिकारी पी. अमनीत कुमार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जापान दौरे पर हैं।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की जानकारी मिली है, जिसे जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को जीएमएसएच सेक्टर-16 अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



