छतरपुर में सरकारी भवन की रजिस्ट्री पर बड़ा एक्शन
छतरपुर (आरएनआई) छतरपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) की सरकारी बिल्डिंग की अवैध रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब तक की बड़ी कार्रवाई:
रजिस्ट्री लेखक रघुनंदन पाठक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
यह भवन कोतवाली थाना क्षेत्र में बाला जी मंदिर के सामने स्थित है।
इस रजिस्ट्री में जिन लोगों के नाम चढ़ाए गए थे—धीरेन्द्र गौर और दुर्गेश पटेल—उनका नामांतरण (नाम दर्ज) आज तक नहीं हुआ है।
आने वाला एक्शन:
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज हो सकती है।
जमीन/भवन की रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया की जांच जारी है।
कलेक्टर और एसडीएम स्तर पर पूरे प्रकरण की समीक्षा की जा रही है।
पृष्ठभूमि:
इससे पहले कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अखिल राठौर ने आदेश जारी कर नजूल और सरकारी भूमि की रजिस्ट्री/विक्रय पर रोक लगाई थी। अब रजिस्ट्री लेखक पर सीधे कार्रवाई करते हुए अगली कानूनी प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



