गुना ग्रामीण खंड के बरखेड़ा गिर्द एवं मावन मंडल पर निकला भव्य पथ संचलन

Sunday, October 12, 2025 - 17:10
Updated: 11 months ago
0

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी उत्सव के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज गुना ग्रामीण खंड के बरखेड़ा गिर्द एवं मावन मंडल पर भव्य पथ संचलन निकाला गया।

संचलन अनुशासनबद्ध एवं पंक्तिवद्ध रूप से गांव की गलियों से निकला। जब संचलन गलियों से होकर गुज़रा तो पूरा गांव राममय वातावरण और धार्मिक नारों के जयघोष से गूंज उठा। जगह-जगह ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा एवं रामधुन बजाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

बरखेड़ा गिर्द मंडल के कार्यक्रम में मंच पर

सुरेश साहू (माननीय खंड संघचालक)
मुख्य वक्ता: वल्लभ किरार (जिला सह कार्यवाह)
उपस्थित रहे।
श्रीवल्लभ किरार ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक हिंदू परिवार से एक स्वयंसेवक को जोड़कर समाज को संगठित करना और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ही “वासुदेव कुटुंबकम्” के सिद्धांत के माध्यम से विश्व कल्याण की भावना रखता है।

मावन मंडल के कार्यक्रम में मंच पर
राधे रघुवंशी (माननीय सह खंड संघचालक)
मुख्य वक्ता: देवेंद्र मिश्रा (विभाग प्रौढ़ कार्य प्रमुख)
उपस्थित रहे।
अपने बौद्धिक में देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन वर्ष 1925 में हुई थी, और आज संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ अपने अनुशांगिक संगठनों के माध्यम से समाज में निरंतर सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दीप जलाए हुए है।

इस अवसर पर ग्राम की सज्जन शक्ति एवं मातृ शक्ति की व्यापक उपस्थिति रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User