चाचौड़ा में विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न: अटल स्मृति पर्व, SIR पर अमित शाह का संदेश और ‘2 साल बेमिसाल’ पर मंथन
गुना/ चाचौड़ा (आरएनआई) आज चाचौड़ा में कम्युनिटी हाल चाचौड़ा में “विधानसभा सम्मलेन” का आयोजन किया गया l जिसमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर "अटल स्मृति पर्व" को मनाया तदोपरांत एवं SIR पर केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह के वक्तव्य को वीडियो के माध्यम से सुना।
साथ ही मध्यप्रदेश सरकार के दो साल बेमिसाल पर चर्चा हुई I जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्री रोडमल नागर जी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन परिचय के बारे में बताया ।
साथ ही उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य निरंतर किया है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, भोपाल श्री सुमित पचोरी ने SIR से सम्बंधित जानकारी को कार्यक्रम में उपस्थित BLA 2 के साथ साझा की एवं BLA 2 द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही से अवगत कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने सरकार की विशेष उपलब्धियों से अवगत कराया। जिसमें 2 साल बेमिसाल के बारे में विस्तृत जानकारी से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह दो साल केवल एक कार्यकाल नहीं, बल्कि नए मध्यप्रदेश के निर्माण में एक विकास पुरुष के उदय की सशक्त गाथा है। यह यात्रा केवल पद परिवर्तन नहीं थी, बल्कि नीति, नीयत और निर्णायक नेतृत्व की स्पष्ट स्थापना का क्षण थी I
जहाँ हर योजना पर निगरानी, हर अधिकारी से जवाबदेही और हर निर्णय में मध्यप्रदेश के भविष्य की चिंता केंद्र में रही। निस्संदेह आगे की राह चुनौतियों से भरी है,मध्यप्रदेश की ज़िम्मेदारियाँ बड़ी हैं, लेकिन नेतृत्व की स्पष्टता, कार्यकर्ताओं की ताक़त और जनता के अटूट विश्वास के साथ मध्यप्रदेश नए इतिहास की ओर अग्रसर है। साथ ही इन दो वर्षों की उपलब्धि-पूर्ण यात्रा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई और इस संघर्षशील, गौरवशाली सफ़र में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले हर कार्यकर्ता, अधिकारी और साथी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। अपने वक्तव्य में कहा की भाजपा सरकार की जन-हितेषी योजनाओ का लाभ हर जरूरतमंद को मिले एवं साथ ही अवगत कराया की विधानसभा चाचौड़ा अंतर्गत मूलभूत जरुरतो की पूर्ति के लिय शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल,विद्युत, सड़क(PWD), नगर परिषद् ,ग्राम पंचायत ,राजस्व,NHAI,पुल-पुलिया जेसी मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ती करने वाले कार्य लगभग 6300 करोड़ (लगभग) की योजनाओ का कार्य क्रियान्वन किया जा रहा है जिसमे बहुत से विकास कार्य पूर्ण हो चुके एवं अन्य स्वीकृत/निर्माणाधीन है I इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जगदीश मीना, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप राजपूत ,जिला मंत्री श्रीमती कुसुमलता कुशवाह ,जिला मंत्री श्री श्रीकृष्ण (भोला) सोनी,मंडल अध्यक्ष चाचौड़ा श्री प्रदुमन मीना,मण्डल अध्यक्ष कुम्भराज श्री रोहित कासट,मंडल अध्यक्ष मधुसुदनगढ़ श्री प्रदीप साहू,मंडल अध्यक्ष मृगवास श्री राजाराम गुर्जर, SIR विधानसभा संयोजक श्री अनिरुद्ध मीना पैंची, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



