स्वदेशी संकल्प रथयात्रा का शहर भ्रमण

Monday, December 22, 2025 - 22:36
Updated: 9 months ago
0
स्वदेशी संकल्प रथयात्रा का शहर भ्रमण

गुना (आरएनआई) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 11.30 बजे स्थानीय शास्त्री पार्क से स्वदेशी संकल्प रथयात्रा प्रारंभ की गई जिसमें कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स , व्यापार एवं उद्योग महासंघ ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,

विश्वहिंदू परिषद , मजदूर संघ , 

सेवा भारती ,भारतीय जनता पार्टी , नगरपालिका अध्यक्ष पार्षद सहित कई अन्य संगठनों ने भागीदारी की ।

स्वदेशी संकल्प यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व शास्त्री पार्क पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्वागत भाषण कैट के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया , उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत २०४७ के संकल्प को साकार करने हेतु हमें हमारे देश में निर्मित सामग्री का उपयोग उपभोग करना चाहिए ताकि हमारे उद्योगों हमारे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिले , स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही देश प्रगति करेगा । मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह श्री अशोक अग्रवाल जी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि हम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग कर सकें और देश को विश्व गुरु बनाने में सफल हों । अगले वक्ता के रूप में रथयात्रा के उद्देश्य को स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सहप्रचार प्रमुख प्रमोद दुबे ने विस्तार से सभी के समक्ष रखा । नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने भी सभी से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु अपील की । कार्यक्रम का कुशल संचालन दिनेश शर्मा जी ने किया ।

तदुपरांत रथ को भगवा झंडे दिखाकर रवाना किया गया एवं रथयात्रा स्वदेशी अपनाओ के नारों से गुंजायमान होकर लक्ष्मीगंज , सदर बाजार , हाटरोड होते हुए नगरपालिका हनुमान चौराहे पहुँची जहाँ स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक मोनू शर्मा द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई गई । रथयात्रा मार्ग में व्यापारी बंधुओं द्वारा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया ।यात्रा समापन स्थल पर कैट के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा सभी संस्थाओं के साथ यात्रा में शामिल स्वदेशी उत्पाद टाटा कार , बजाज चेतक स्कूटर , टीवीएस स्कूटर वाइक , हीरो वाइक , केशव मसाले , दुल्हन आटा सभी के संचालकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं अंत में रथ के सारथी जी को माला पहनाकर शिवपुरी की ओर रवाना किया गया । यात्रा में कैट पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से अभिजीत गोयल , विकास टांटिया , अनुपम तिवारी , सिद्धार्थ अग्रवाल संजय तिवारी आदि शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User