चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए

Monday, June 15, 2026 - 13:44
Updated: 2 months ago
0
चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए

अयोध्या (आरएनआई) श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का मामला अब सिर्फ दान पेटिकाओं और नकदी की गिनती तक सीमित नहीं रह गया है। अब इस मामले में महंगी जमीन खरीदने और मकान निर्माण तक के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, मंदिर के चढ़ावे की धनराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में दो और ट्रस्ट कर्मियों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

सूत्रों के अनुसार, इनमें एक करीबी ऐसा है, जिसने हाल ही में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। वहीं दूसरे कर्मचारी पर आरोप है कि उसने करीब 40 लाख रुपये का भूखंड खरीदकर उस पर मकान निर्माण शुरू कराया। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि 18 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी इतनी महंगी संपत्ति के मालिक कैसे बन गए।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट कर्मी लवकुश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसके घर से कुछ नकदी मिलने की बात भी सामने आई है। वहीं मंदिर के गर्भगृह में तैनात सेवारत तिवारी से भी पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User