मथुरा में 80 वर्षीय महिला की संदिग्ध हत्या, घर की सीढ़ियों पर मिला खून से लथपथ शव

Sunday, October 25, 2026 - 09:55
0
मथुरा में 80 वर्षीय महिला की संदिग्ध हत्या, घर की सीढ़ियों पर मिला खून से लथपथ शव

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के चुना काकड़ में रविवार सुबह 80 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का शव उनके घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुमन चतुर्वेदी घर में अकेली रहती थीं। रविवार सुबह एक महिला दूध लेकर उनके घर पहुंची थी। मकान के अंदर जाने पर उसने सीढ़ियों पर सुमन का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल महिला की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User