गोरखपुर: घर छोड़ने का झांसा देकर सिपाही ने 10 वर्षीय बच्ची का किया अपहरण, हत्या के बाद शव श्मशान घाट पर मिला

Thursday, July 30, 2026 - 13:34
0
गोरखपुर: घर छोड़ने का झांसा देकर सिपाही ने 10 वर्षीय बच्ची का किया अपहरण, हत्या के बाद शव श्मशान घाट पर मिला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डायल-100 में तैनात एक सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार की बड़ी बेटी 27 जुलाई को बीमार होने पर गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 10 वर्षीय बच्ची अपनी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची। रात करीब नौ बजे वह घर लौटने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी।

जांच के दौरान पुलिस ने अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक पुलिसकर्मी बच्ची को बाइक पर ले जाता दिखाई दिया। उसकी पहचान डायल-100 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई, जिसे हिरासत में ले लिया गया।

बच्ची की 13 वर्षीय बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि वर्दी पहने एक युवक अस्पताल में आया था और दोनों बहनों से पता पूछने लगा। उसने बच्चियों को घर छोड़ने की पेशकश की। बड़ी बहन के मना करने के बावजूद वह छोटी बच्ची को साथ चलने के लिए दबाव बनाता रहा और अस्पताल परिसर के आसपास मंडराता रहा। बाद में बच्ची के अस्पताल से निकलते ही वह उसके पीछे चला गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को चिलुआताल स्थित श्मशान घाट के पास फेंक दिया। बुधवार तड़के करीब चार बजे बच्ची का शव बरामद किया गया।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User