गुनिया का संकरीकरण, बन गई मुनिया की कहानी?
गुना (आरएनआई) गल्लामंडी शास्त्री पुल से हाटरोड रपटा तक गुनिया नाले का अधिकृत तौर पर टेंडर निकाल कर किया गया संकरीकरण अब साफ दिखाई दे रहा है। इस जगह नाले में ही बहाव क्षेत्र को तंग कर नगर सरकार ने बाकायदा रास्ता बनाया है और कोई राहगीर नाले में न गिरे इसके लिए लोहे की रेलिंग भी लगा दी है।
पिछले साल इस नाले में आई बाढ़ के बाद सरकार को जनता ने जमकर कोसा था। पीछे की ओर (अपस्ट्रीम) में चौड़ीकरण के बाद जब बारिश का पानी नाले में इस हिस्से से गुजरेगा तो आस पास किनारों पर बने मकानों के पग पखारते हुए जाएगा। ज्यादा बारिश हुई तो नाले का पानी मकानों का मस्तकाभिषेक भी कर सकता है।
मजे की बात ये है कि गुना की जनता किसी भी गलत चीज का खुलकर विरोध कभी नहीं करती। इस नाले को पानी बहने की दिशा में बढ़ते हुए चौड़ा किया जाना था। लेकिन यहां उल्टा काम हुआ है। नाला पीछे चौड़ा है और आगे संकरा होता चला गया है। तमाशा चल रहा है जनता तमाशबीन बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)