जबलपुर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में राशि की अंतरित, जिला कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में दिखाया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण
गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित की गयी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 1551 करोड़ 44 लाख रूपये अंतरित की। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किश्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि, 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपए की राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।
गुना जिले की 02 लाख 30 हजार 71 लाड़ली बहनों के खाते में 28 करोड़ 22 लाख 34 हजार 950 रूपये की राशि की गई अंतरित
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही भी हुए लाभान्वित
आज आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में दिखाया गया। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अब्दुल गफ्फार ने बताया कि गुना जिले में मुख्यमंत्री लाड़़ली बहना योजना अंतर्गत माह जून 2025 की 2 लाख 30 हजार 71 लाड़ली बहना हितग्राही के खाते में 28 करोड़ 22 लाख 34 हजार 950 रूपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 28 हजार 413 हितग्राहियों के खातों में 01 करोड़ 70 लाख 38 हजार 800 रूपये की राशि अंतरित की गई। आज इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अब्दुल गफ्फार, सहायक संचालक दिनेश चंदेल सहित लाड़ली बहना हितग्राही उपस्थित रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



