गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त; 126 वारंटी गिरफ्तार

Sunday, August 23, 2026 - 21:45
Updated: 2 months ago
0
गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त; 126 वारंटी गिरफ्तार

गुना। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गुना पुलिस ने एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर गुंडा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर एवं इनामी बदमाशों के साथ विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गहन चेकिंग की।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। न्यायालयों से विभिन्न मामलों में जारी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 76 स्थाई वारंटी और 50 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

थाना स्तर पर कार्रवाई की बात करें तो गुना कोतवाली पुलिस ने 9 स्थाई और 8 गिरफ्तारी वारंटी, कैंट थाना पुलिस ने 12 स्थाई और 7 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े। बजरंगगढ़ से 3 गिरफ्तारी वारंटी, म्याना से 4 स्थाई और 3 गिरफ्तारी वारंटी तथा बमौरी से 2 स्थाई और 6 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए गए।

इसके अलावा फतेहगढ़ से 5 स्थाई, सिरसी से 1 स्थाई और 3 गिरफ्तारी, राघौगढ़ से 3 स्थाई और 2 गिरफ्तारी, आरोन से 8 स्थाई और 3 गिरफ्तारी तथा विजयपुर से 1 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंटी पकड़ा गया।

धरनावदा थाना क्षेत्र से 3 स्थाई और 1 गिरफ्तारी, चांचौड़ा से 13 स्थाई और 1 गिरफ्तारी, कुंभराज से 4 स्थाई और 1 गिरफ्तारी, मृगवास से 4 स्थाई और 1 गिरफ्तारी, मधुसूदनगढ़ से 2 स्थाई और 4 गिरफ्तारी तथा जामनेर थाना क्षेत्र से 5 स्थाई और 6 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की इस एक साथ और व्यापक कार्रवाई से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User