छतरपुर में PWD भवन रजिस्ट्री मामला तूल पकड़ा, CMO को नोटिस – जांच टीम गठित

Sunday, October 12, 2025 - 17:16
Updated: 11 months ago
0

छतरपुर (आरएनआई) छतरपुर में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की सरकारी संपत्ति की विवादित रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नगरपालिका की सीएमओ को इस प्रकरण में शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

एडीएम मिलिंद नागदेवे ने स्पष्ट कहा है कि अवैध विक्रय में शामिल किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिले में पीडब्ल्यूडी की सभी संपत्तियों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है।

प्रशासन अब रजिस्ट्री, नामांतरण और रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सरकारी भवन को निजी नाम पर दर्ज करने में किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई। मामला अब उच्च प्राथमिकता पर है और जल्द ही कार्रवाई की अगली कड़ी सामने आ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User