गायघाट में किसी माफिया की दाल नही गलेगी, जदयू की सीट थी और जेडीयू से ही विधायक बनेगा : पूर्व विधायक

Jun 9, 2025 - 21:18
Jun 9, 2025 - 21:33
 0  243

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) सोमवार को जिले के बंदरा प्रखंड में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन हुआ. कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी सदस्यों और पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव का स्वागत किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में कोई भी भ्रष्ट अधिकारी पदाधिकारी बख्शा नहीं जाएगा, मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जनता को परेशान करने वाले अधिकारीयो कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के कार्यकाल में बिहार आज देश में विकास के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा हो गया है. समाजवाद के संकल्प को साकार करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार की जनता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। विपक्ष दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार गायघाट में किसी माफिया की दाल गलने वाली नहीं है। गायघाट जदयू की सीट थी और जदयू से गायघाट का बेटा ही विधायक बनेगा.

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओं मे जदयू नेता प्रभात किरण, भाजपा नेता बैजू पाठक,  पैक्स अध्यक्ष नंदू बाबू, जय प्रकाश यादव, मनोज झा, राम नरेश साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अवधेश निषाद, पूर्व प्रमुख दिनेश राय, अर्चना देवी, मो कलाम, मो अलाउद्दीन, कपिलदेव सिंह, धनंजय भारती, जीतन पटेल, भोला राम, लोजपा अध्यक्ष अभिराम ठाकुर, ओम प्रकाश सहनी, मंटून महतो, युवा नेता प्रशान्त कुमार प्रेमी, धर्मेंद्र सहनी, सुरेश राय, दिनेश राय, सोनू मंडल, अखिलेश ठाकुर, राकेश राय आदि प्रमुख थे.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0