मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गंगाजल से किया कुर्सी का ‘शुद्धीकरण’, निलंबित; वेतन भी रोका

Monday, September 7, 2026 - 17:40
0
मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गंगाजल से किया कुर्सी का ‘शुद्धीकरण’, निलंबित; वेतन भी रोका

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश अपने कार्यालय में रखी कुर्सी और आसपास के स्थान पर गंगाजल छिड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। विभाग ने उन्हें निलंबित कर वेतन रोकने की कार्रवाई की है।

मामला मुरौल प्रखंड के राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में ज्ञान प्रकाश एक गिलास में गंगाजल लेकर मंत्रोच्चार करते हुए अपनी कुर्सी और कार्यालय में उसका छिड़काव करते नजर आते हैं। वीडियो में एक शिक्षिका के साथ उनकी बातचीत भी सुनाई देती है।

वीडियो में शिक्षिका के यह कहने के बाद कि प्रक्रिया पूरी हो गई है, प्रधानाध्यापक भी इसकी पुष्टि करते हैं। इसके बाद शिक्षिका की ओर से ‘शांति-शांति’ करने की बात कही जाती है, जिसके बाद प्रधानाध्यापक दोबारा गंगाजल का छिड़काव करते दिखाई देते हैं।

बताया गया कि यह वीडियो 4 सितंबर को शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। इसके बाद विभाग की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया। विभाग ने प्रथम दृष्टया इस मामले को सरकारी सेवक के निर्धारित आचरण और कर्तव्य निर्वहन से जुड़ा गंभीर विषय माना।

विभागीय कार्रवाई के तहत ज्ञान प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है और उनका वेतन भी रोक दिया गया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। अब जांच के दौरान वीडियो की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User