गाजियाबाद में मर्डर: थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, थानाध्यक्ष पर एक्शन
गाजियाबाद के मुरादनगर में थाने के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले पर गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की है।
मुरादनगर (आरएनआई) दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर थाने के सामने गांव मिल्क रावली निवासी युवक रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या। बताया गया है बुधवार रात दस बजे रास्ते से कार निकालने को लेकर रवि शर्मा व अजय, मोंटी के बीच विवाद हुआ था।
इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की। मारपीट की शिकायत करने रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। आरोपी भी थाने पहुंच गए। इसके बाद आरोपी अजय व मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए।
गोली मारने के आरोपी आराम से मौके से फरार हो गए। तुरंत उन्हें मोदीनगर के निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने निवोक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीसीपी ग्रामीण व एसीपी मसूरी पुलिस फोर्स मौके पहुंच गए।
दो पक्षों के मध्य के विवाद के संबंध में युवक के गोली लगने से हत्या के मामले में गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने मुरादनगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर, थाने पर नियुक्त रात्रि अधिकारी सूबे सिंह और विवाद क्षेत्र से संबंधित बीपीओ मोहित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



