आरएएफ ने कोतवाली पुलिस के साथ किया पैदल मार्च

Jun 19, 2025 - 15:04
Jun 19, 2025 - 15:07
 0  243
आरएएफ ने कोतवाली पुलिस के साथ किया पैदल मार्च

मथुरा (आरएनआई) भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में डी 104 वी आरएएफ बटालियन वाहिनी द्रुत कार्य बल की दो टीमे 16/6/25 से 22/6/25 तक हज़ारीमल मथुरा वृंदावन नगर निगम इंटर कॉलेज वृंदावन मे तैनात हैं सुपरविजन कमांडेंट विनोद कुमार व सहायक कमांडेंट नवीन कुमार भारती के नेतृत्व और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्डीर की मौजूदगी में गुरुवार को एक पैदल मार्च निकाला कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था आरएएफ के अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की इस मार्च में आरएएफ के जवानों के साथ साथ स्थानीय पुलिस भी शामिल थी मार्च के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वे किसी भी तरह की परेशानी या खतरे की स्थिति में स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं यह मार्च थाना कोतवाली नगर से शुरू होकर होली गेट विकास बाजार डैम्पीयर नगर सौंख अड्डा स्टेट बैंक चौराहा नया बस स्टैंड बीएसए रोड कृष्णा नगर भूतेश्वर चौराहा किशोरी रमण इंटर कॉलेज रोड बाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट आदि विभिन्न हिस्सों से गुजरा इस दौरान पैदल मार्च में इंस्पेक्टर राजेश कुमार अमरपाल सिंह आदि फोर्स मौजूद रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0