कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मदर टेरेसा हाउस में किया दौरा
Marco Rubio शनिवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर Kolkata पहुंचे। 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा होने से इसे कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2012 में Hillary Clinton ने कोलकाता का दौरा किया था।
कोलकाता पहुंचने के बाद मार्को रुबियो ने Missionaries of Charity के मदर हाउस का दौरा किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने Mother Teresa से जुड़े परिसर और चिल्ड्रन्स हाउस का भी दौरा किया। भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।
अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे को देखते हुए मदर टेरेसा हाउस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मार्को रुबियो का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
मार्को रुबियो का भारत दौरा 23 से 26 मई तक चलेगा। इस दौरान वह कोलकाता के अलावा Agra, Jaipur और New Delhi का भी दौरा करेंगे। 26 मई को होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी, इंडो-पैसिफिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों को नई दिशा दे सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)