कॉलोनाइजर्स की फर्जी शिकायत कर ब्लैकमेल करने किया जाने का आरोप, राजीनामा में मांगा प्लाट

जांच में शिकायत निकली झूठी, कॉलोनाइजर ने दिया कानूनी नोटिस

Monday, February 6, 2023 - 23:41
Updated: 4 years ago
0

गुना। जिले के आरोन इलाके में काटी जा रही एक कॉलोनी के संबंध में मुख्यमंत्री ऑनलाइन 181 पर शिकायत कर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप शिकायतकर्ता पर लगे हैं, बताया जाता है कि जितेन्द्र शर्मा के द्वारा गलत तरीकों से कॉलोनी बसावट की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन अंतर्गत की गई है उसके द्वारा कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल कर राजीनामा में प्लाट मांगा जा रहा है हालांकि कालोनाजर दबाव में नहीं आया और उसे लीगल नोटिस कोर्ट के द्वारा एडवोकेट के माध्यम से भेज दिया है। सूत्र बताते हैं कि कुछ कालोनाजरों, खनिज माफियाओं पर कुछ संगठित गिरोह इस तरह की शिकवा शिकायत कराकर उनको ब्लैकमेल करने में जुटा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि इस तरह की फर्जी शिकवा शिकायतों को लेकर प्रशासन भी परेशान है। मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन पर की गई शिकायत में बताया गया कि आरोन- सिंरोज रोड प्रमुख बाजार के पास पर काटी जा रही कॉलोनी में सरकारी जमीन पर प्लाट काटे जा रहे हैं। बताया जाता है कि राजस्व विभाग के द्वारा के मामले की जांच की गई तो पाया गया कि कॉलोनी निजी भूमि पर ही काटी जा रही है। कॉलोनाइजर के द्वारा शिकायत करने वाले जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए अपने वकील के माध्यम से लीगल नोटिस दिया है।

Downloads (1)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User