कायाकल्प कार्यक्रम की सड़कों की गुणवत्ता जांचने गुना पहुंचे विशेषज्ञ

Sunday, September 14, 2025 - 23:20
Updated: 12 months ago
0
कायाकल्प कार्यक्रम की सड़कों की गुणवत्ता जांचने गुना पहुंचे विशेषज्ञ

गुना (आरएनआई) कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता जांचने रविवार को नगरीय प्रशासन विभाग का विशेष दल गुना पहुंचा। जम्मू-कश्मीर पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर बीएल बघेल के नेतृत्व में आई टीम में ग्वालियर व भोपाल से अधिकारी शामिल रहे। यह दल एक सप्ताह तक शहर की सड़कों का परीक्षण करेगा। जांच दल ने अम्बेडकर चौक से मुख्य डाकघर मार्ग तक मोबाइल टेस्टिंग लैब से सैंपल लिए। इस दौरान सड़कों की मोटाई, गहराई व मजबूती की जांच क्रोपाटकिन कटिंग तकनीक से की गई। इससे पता चलेगा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार हुआ है या नहीं।

परीक्षण के दौरान नगरपालिका इंजीनियर सुनील जैन, डीडी कार्यालय के संयुक्त संचालक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दल ने मौके पर माप-जोख कर सैंपल संग्रहित किए और आगामी दिनों में अन्य प्रमुख सड़कों की भी जांच करने का कार्यक्रम बनाया। कायाकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाना और टिकाऊ सड़कों का निर्माण सुनिश्चित करना है। अब तक की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही है। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे नगरीय प्रशासन को सौंपा जाएगा, जिससे यह तय होगा कि किन स्थानों पर सड़कें मानकों पर खरी उतरीं और कहां सुधार की आवश्यकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User