गुना रेलवे स्टेशन पर ऊंचे ब्रेकर से यात्रियों को मिल गई राहत, हादसे के बाद डीआरएम के निर्देश पर रातों-रात दुरुस्त किया गया मुख्य प्रवेश द्वार का मार्ग

Sunday, September 14, 2025 - 23:20
Updated: 12 months ago
0
गुना रेलवे स्टेशन पर ऊंचे ब्रेकर से यात्रियों को मिल गई राहत, हादसे के बाद डीआरएम के निर्देश पर रातों-रात दुरुस्त किया गया मुख्य प्रवेश द्वार का मार्ग

गुना (आरएनआई) रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने ऊंचे ब्रेकर के कारण लंबे समय से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही थीं। कई बार फोर व्हीलर वाहन ब्रेकर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो जाते थे, वहीं दोपहिया वाहन चालक भी अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते थे। इसी समस्या के चलते शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब यात्री रघुवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाढ़ी में गहरे जख्म आए और हाथ पर टांके लगाने पड़े। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और देखते ही देखते रेल प्रशासन हरकत में आ गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User