कादीपुर बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अशोक पाण्डेय अध्यक्ष व विकास सिंह सचिव निर्वाचित
बार एसोसिएशन कादीपुर का वार्षिक कार्यकारिणी निर्वाचन में पदाधिकारियों के चयन हेतु आज सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान प्रक्रिया बार एसोसिएशन के कार्यालय में सम्पन्न हुई।420 मतदाता वाले इस बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 417 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया।5 बजे से एल्डर कमेटी निर्वाचन अधिकारियों अध्यक्ष सचिव ने मतगणना कार्य प्रारम्भ किया। अध्यक्ष पद में अजय कुमार वर्मा को 142 मत, अशोक कुमार पाण्डेय को260 मत, जमुना प्रसाद मिश्र को 14मत प्राप्त हुआ। अशोक कुमार पाण्डेय सबसे अधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। सचिव पद पर अजय मिश्रा को मत, रवीन्द्र प्रजापति को मत, विकास सिंह को मत, शैलेश मिश्र को मत प्राप्त हुआ। सचिव पद पर विकास सिंह सबसे अधिक मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीप्रकाश 201 मत,मनोज रावत 213 मत प्राप्त कर जीत दर्ज किया।सह सचिव कल्याण निधि पद पर राकेश यादव 237 को मत, विकास सिंह को 180 मत प्राप्त हुए।237 मत प्राप्त कर राकेश यादव को विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर तन्मय रवि सबसे कम मत प्राप्त किए परिणाम स्वरूप उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कनिष्ठ कार्यकारिणी में नेहा श्रीवास्तव, भूपेन्द्र पाठक, प्रवेश कुमार, विजयराज गौतम, सुनील कुमार दूबे , सूर्य प्रकाश यादव कनिष्ठ कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए।



बार एसोसिएशन कादीपुर कार्यकारिणी चुनाव को शान्तिपूर्ण निष्पक्ष सम्पन्न करवाने में अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह, सचिव मंगला प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता जयशंकर तिवारी, यज्ञनारायण तिवारी, करुणेश पाठक, जगन्नाथ तिवारी, गिरेन्द्र पाल सिंह,राकेश सिंह,कुम्भज तिवारी,नीलम सिंह, विकास तिवारी बुच्चुन,विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)