धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

Saturday, July 25, 2026 - 20:06
Updated: 8 hours ago
0
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आज इस्तीफे के साथ ही पिछले 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता पर काबिज नरेंद्र मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

उधर आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों में भी उग्र प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ होने की खबर है।आंदोलनकारियों ने सर्वाधिक विकट स्थिति बिहार में उत्पन्न किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में आक्रामक रोष व्यक्त किया।अनेक स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें होने की भी खबर है।

श्री प्रधान ने दो पेज का पत्र जारी कर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की। इसके तुरंत बाद जंतर मंतर पर कई दिनों से धरना दे रहे छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौर गई। वे एक दूसरे से गले लग कर खुशी का इजहार करने लगे।

विपक्ष के नेताओं ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व सुबह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी में आंदोलन में घायल छात्राओं के साथ प्रेस कांफ्रेस की थी एवं श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ तीन मांगें रखी,जिसमें आंदोलनकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगने की बात भी कही गई थी।

उधर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कल ही अपना अनशन खत्म कर चुके है। वांगचुक ने स्पष्ट किया है, कि उन्होंने सरकार के साथ कोई राजनीतिक सौदा नहीं किया है।इस बीच सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपे ने समर्थकों से इस्तीफे को किसी एक व्यक्ति की जीत के रूप में न देखने और आंदोलन को बड़ा बनाए रखने की अपील की है।

सीजेपी प्रतिनिधि की कल केंद्र के साथ बातचीत में श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग पर मामला अटक गया था। केंद्र की ओर से इस मामले पर आज दोपहर तक जवाब का आश्वासन दिया गया था।इस बीच केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक एवं मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों को छोड़कर नई दिल्ली इलाके के सभी मेट्रो स्टेशन बंद है।परसो सुरक्षा कारणों से डीएमआरसी ने16 स्टेशनों से आवाजाही को बंद कर दिया था।

उधर आम लोगों में चर्चा शुरू हो गई है, कि इस आंदोलन के साथ ही मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।उनका यह भी कहना है, कि इस आंदोलन सेन्यायपालिका, पुलिस,जांच एजेंसिया एवं चुनाव आयोग पर भी असर पड़ा है। वे अब ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे ताकि लोग फिर भड़क जाय।एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User