कलेक्टर श्री कन्याल की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक: बच्चों के हितों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Thursday, April 17, 2025 - 22:46
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर श्री कन्याल की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक: बच्चों के हितों को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की गई और कई ठोस निर्णय लिए गए।

भिक्षावृत्ति पर सख्ती और स्कूल न आने वाले बच्चों की निगरानी_
कलेक्टर श्री कन्‍याल ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जो बच्चे लंबे समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनकी जानकारी अनिवार्य रूप से जुटाई जाए और जरूरत अनुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने जिले में बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही। यदि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए करे प्रयास
इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों को नशे से दूर रखने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग को भी बच्चों में नशे की प्रवृत्ति पर नजर रखने और रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

बाल अधिकारों और योजनाओं की समीक्षा
बैठक में किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति द्वारा 0 से 18 वर्ष के बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना और स्ट्रीट चाइल्ड पोर्टल पर पंजीकृत बच्चों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

दत्तक ग्रहण एजेंसी और गुमशुदा बच्चों की समीक्षा की_
विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी के संचालन की भी समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री कन्‍याल ने एजेंसी में निवासरत बच्चों की देखभाल, स्टाफ की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा, विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा गुमशुदा बच्चों की वापसी और पुनर्वास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की गई। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत कमजोर वर्ग के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा और पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

आज आयोजित बैठक के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अभिषेक दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दिनेश चंदेल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User