अनुविभागीय अधिकारी आरोन द्वारा आंगनबाड़ी केन्‍द्र एवं आरोन चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षण

Thursday, April 17, 2025 - 22:46
Updated: 2 years ago
1
अनुविभागीय अधिकारी आरोन द्वारा आंगनबाड़ी केन्‍द्र एवं आरोन चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षण
गुना (आरएनआई) अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज सिविल हॉस्पिटल आरोन एवं आंगनबाड़ी केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया। आज इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री खत्री द्वारा आंगनबाड़ी केन्‍द्र 13 का निरीक्षण किया, जिसमें 300 बच्‍चे दर्ज पाये गये। उन्होंने उपस्थित सहायिका से बच्चों की उपस्थिति, पोषण स्तर, गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 
इसके पश्चात एसडीएम सुश्री खत्री ने सिविल अस्पताल आरोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, ओपीडी, एनआरसी (न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर) एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधारों हेतु दिशा-निर्देश दिए ताकि मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। एसडीएम सुश्री खत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाये। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) महेश राजपूत उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Shanti kewat
Shanti kewat 2 years ago
Mahila bal vikas ki jankari