आभार सभा में उमड़ी भारी जन सैलाब, लोगों ने विधायक अजीत कुमार की नेतृत्व में नया कांटी बनाने का लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर : कांटी क्षेत्र के पानापुर हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को आयोजित आभार सभा में क्षेत्र के लोगों की काफी जनसैलाब उमड़ी थी एवं उपस्थित लोगों ने अपने नवनिर्वाचित विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार के नेतृत्व में नया कांटी बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार ने अपने संबोधन से क्षेत्र के लोगों का आभार जताया एवं कहा कि आप ही के आशीर्वाद से हम फिर से विधायक बने हैं और इसका पूरा - पूरा श्रेय आप महान जनता को है। श्री कुमार ने एक बार पुनः अपने उस बात को दोहराया कि चुनाव से पहले हम कह चुके थे कि चुनाव जिताने के बाद आपको कांटी प्रखंड, मड़वन प्रखंड और नगर परिषद कांटी कार्यालय में किसी तरह की कार्य कराने में कोई परेशानी नहीं होने देंगे जो किये वादा पूरा कर रहे हैं। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि एक महीने हुए हैं चुनाव जीते हुए, इसी कम समय में कांटी प्रखंड, मड़वन प्रखंड एवं नगर परिषद कांटी क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है जनता को पहले जो काम नहीं होती थी अब वह काम तेजी से आगे बढ़ रही है और इसकी वे लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांटी को नया कांटी बनाने के साथ साथ विकसित करने की संकल्प ले चुके हैं एवं क्षेत्र का जो भी विकास होगा वे संबंधित गांव के जनता के सहमति से ही पूर्ण होगी इसकी रोड मैप भी जनता के साथ बैठकर तैयार की जाएगी। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़े 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत नव निर्वाचित विधायक अजीत कुमार एवं उपस्थित अन्य अतिथियों का किया एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने सोने का मुकुट विधायक अजीत कुमार को पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मुखिया इंद्र मोहन झा ने किया। इस अवसर पर जदयू वरिष्ठ नेता मो. जमाल , पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, जदयू नेता सुबोध सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि विधायक अजीत कुमार के अगुवाई में कांटी विकास के पैमाने पर आगे बढ़ेगा साथ ही क्षेत्र के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के सभी रुके हुए कार्य अब आगे बढ़ रही है साथ ही इन नेताओं ने कहा कि श्री कुमार क्षेत्र के गरीब - गुरबों के बातों को काफी गंभीरता से सुनकर उसका निदान कराते हैं साथ ही कहा कि वे संघर्षील, जुझारू, जनप्रिय, लगनशील नेता है इसी का परिणाम है कि क्षेत्र के जनता ने उनके मेहनत का मेहनताना भी ईमानदारी से दिया है। विधायक अजीत कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने की बात एक बार फिर से दोहराई। उन्होंने कहा कि कांटी में अब जनता की राज स्थापित हो गई है साथ ही कहा कि जनता को अब किसी तरह की कोई परेशानी होती है किसी विभाग में तो वे सीधे हमें तत्काल दूरभाष पर इसकी सूचना दें हम इसका निदान त्वरित करेंगे. श्री कुमार ने कहा कि कांटी क्षेत्र से अपराध को जड़ से समाप्त की जाएगी एवं उन्होंने खुले मंच से अपराधियों को सचेत करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध करना छोड़ दे नहीं तो जनता के साथ हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे और अपराधी को पराजित भी करेंगे। उन्होंने बिचौलियों को भी अब सचेत हो जाने का चेतावनी दी एवं भ्रष्टाचार को भी समाप्त करने की बात को कहा। विधायक अजीत कुमार ने आभार कार्यक्रम में आए हुए क्षेत्र के हजारों संख्या में पुरुष , युवाओं, नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं को आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आप सभी 25 दिसंबर को हर वर्ष इसी पानापुर हाई स्कूल के मैदान में पहुंचते हैं इसके लिए हम आपका एक बार फिर से आभार व्यक्त करते हैं.
इस आभार सभा के कार्यक्रम के मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता मो. जमाल, पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, सकरा विधायक आदित्य कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा , जदयू नेता सुबोध सिंह, इरफान अहमद दिलकश, संतोष भास्कर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, सुनील शर्मा, अंकेश ओझा, कारी साहू, सचिन्द्र कुशवाहा, प्रत्यूष प्रांजल, सुजीत कुमार उर्फ चिंटू, शिवेंद्र ठाकुर, मो. शमीम, प्रमोद पटेल, सौरभ कुमार साहब, रंजीत चौधरी , प्रेम यादव, कपिल सहनी, चंदन ठाकुर, पवन कुमार, शिवम कुमार , साकेत रमन पांडे , प्रभाकर चौधरी , हरदेव ठाकुर , दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, मुकेश ठाकुर , नंदन महतो, जिला पार्षद आभा ठाकुर, हीरालाल उर्फ मन्कू पाठक, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, विजय राम, राम मोहन पासवान, रामकुमार मोनू, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सहनी, पूर्व पार्षद उमेश सहनी, मदन प्रसाद कुशवाहा, महेश चौधरी, सुजीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष अखिलेश पांडे उर्फ मिठू समेत कांटी, मड़वन एवं नगर परिषद कांटी क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे एवं सभी वर्ग के लोगों ने विधायक अजीत कुमार के अगुवाई में कांटी को विकसित कांटी बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने की संकल्प को दोहराया.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



