सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह सम्पन्न

Dec 25, 2025 - 20:29
Dec 25, 2025 - 20:30
 0  81
सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह सम्पन्न

गुना (आरएनआई) सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल गुना में किया गया। समारोह में कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, भाजपा जिला‍ध्‍यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष धरम सोनी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्डे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का मुख्य द्वार से स्कूल बैंडों ने मधुर धुनों से स्वागत किया। जिसमें एकलव्य विद्यालय एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ के बैंड दल शामिल हुए तदुपरांत अतिथियों ने मंच की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम में गीता प्रतिष्ठान के दल द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ किया। कलेक्टर ने खेल महोत्सव के आयोजन का प्रतिवेदन वाचन किया। कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऑनलाइन संदेश दिया। इसके पश्‍चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन दिखाया गया।

अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिव्यांग बच्चों की 100 मी. दौड को क्लैपर बजा कर शुरू कराई प्रधानमंत्री के उद्वोधन के बाद विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किया।

फुटबॉल बालक वर्ग में गुना प्रथम, बमोरी द्वितीय, बालिका वर्ग में गुना प्रथम एवं बमोरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉलीबॉल के बालक वर्ग में गुना प्रथम तथा बमोरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक वर्ग में गुना प्रथम, बमोरी द्वितीय एवं आरोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बमोरी प्रथम, गुना द्वितीय एवं आरोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, लगोरी बालिका वर्ग गुना प्रथम, आरोन द्वितीय, बालक वर्ग में गुना प्रथम एवं आरोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग गुना प्रथम, आरोन ने द्वितीय एवं बमोरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, रस्साकसी में बालक एवं बालिका वर्ग गुना प्रथम, आरोन ने द्वितीय एवं बमोरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 100 मीटर दौड़ मे बालक वर्ग मे गोपी गौड़ प्रथम, मोहित मोहित गोलिया द्वितीय एवं असब सिंह बंजारा तृतीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग मे साईन ओझा प्रथम, सेनूरिटा द्वितीय एवं भारती कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ मे बालक वर्ग मे गोपी गौड़ प्रथम, मोहित मोहित गोलिया द्वितीय एवं असब सिंह बंजारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साईन ओझा प्रथम, सेनूरिटा द्वितीय एवं भारती कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ मे बालक वर्ग मे लक्ष्मण बघेल प्रथम, महेश कुशवाह द्वितीय एवं कान्हा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग मे शांति यादव प्रथम, तेजल द्वितीय एवं नितिशा जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फैँक में करण खरे प्रथम, अजय मांझी द्वितीय एवं पियूष नागर नेतृत्ति स्थान प्राप्त किया। गोला फेक बालिका में साक्षी तोमर प्रथम, सुनैना बघेल द्वितीय एवं कलावती बंजारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लम्बी कूद मे बालक वर्ग मे गोपी गौड़ प्रथम, शिवम कुशवाहा द्वितीय एवं कारण खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग मे खुशी रजक प्रथम, सुनैना बघेल द्वितीय एवं पूर्ति सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया पैरा गेम्स मे मोटराइज्ड ट्राई साइकिल रेस मैं रूप बत्ती प्रथम, विजय मीणा ने द्वितीय एवं हीरालाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया मानसिक दिव्यांग बालक वर्ग मे विष्णु लोधा प्रथम, हिमांशु प्रजापति ने द्वितीय एवं अभिनंदन लोधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्रवण बाधित बालक वर्ग मे अभिषेक अहिरवार प्रथम, ने मयंक कश्यप द्वितीय एवं आयुष भील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉस्‍केटवॉल बा‍लक एवं बालिका वर्ग में जिला बॉस्‍केटवॉल संघ की टीम प्रथम और खेल युवा कल्‍याण विभाग की टीम द्वित्‍तीय स्‍थान पर रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0