असम सरकार में विभागों का बंटवारा, चार मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

May 14, 2026 - 15:59
 0  81
असम सरकार में विभागों का बंटवारा, चार मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

हिमंत बिस्व सरमा ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। राजभवन की मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने आधिकारिक रूप से विभागों की सूची जारी की। फिलहाल कैबिनेट विस्तार होने तक कई महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले चार मंत्रियों में भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, असम गण परिषद के अतुल बोरा तथा बीपीएफ के चरण बोरो शामिल हैं। सरकार ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को श्रम कल्याण, चाय जनजाति एवं आदिवासी कल्याण और ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट विभाग दिया गया है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री अजंता नेओग को महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता अतुल बोरा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, असम समझौता क्रियान्वयन, सीमा संरक्षण एवं विकास और आबकारी विभाग मिला है। दूसरी ओर चरण बोरो को एक बार फिर परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे पिछली सरकार में भी संभाल चुके हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल का अगला विस्तार 26 मई के बाद किया जा सकता है। माना जा रहा है कि उस दौरान कई अन्य विधायकों को भी सरकार में शामिल कर अतिरिक्त विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.