होर्मुज संकट के बीच भारत को राहत, दो एलपीजी जहाजों ने सुरक्षित पार किया अहम समुद्री मार्ग

May 14, 2026 - 16:01
 0  108
होर्मुज संकट के बीच भारत को राहत, दो एलपीजी जहाजों ने सुरक्षित पार किया अहम समुद्री मार्ग

भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत के लिए एलपीजी लेकर जा रहे दो जहाज सुरक्षित रूप से इस अहम समुद्री मार्ग को पार कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एलपीजी वाहक जहाज ‘सिमी’ और ‘एनवी सनशाइन’ ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के दौरान कुछ समय के लिए अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए थे। बाद में दोनों जहाज ओमान की खाड़ी में देखे गए। बताया जा रहा है कि ‘एनवी सनशाइन’ संयुक्त अरब अमीरात की रुवैस रिफाइनरी से एलपीजी लेकर मंगलौर की ओर बढ़ रहा था, जबकि ‘सिमी’ कतर के रस लाफान बंदरगाह से गुजरात के कांडला के लिए ईंधन लेकर रवाना हुआ था।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक कच्चे तेल, एलएनजी और ईंधन आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है और भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए भी यह मार्ग बेहद अहम माना जाता है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम “लाइफ सपोर्ट” पर है। उन्होंने ईरान की ओर से भेजे गए कथित शांति प्रस्ताव को भी असंतोषजनक बताया था।

इसी बीच भारत का विदेश मंत्रालय ने ओमान तट के पास हुए हमले की कड़ी निंदा की है और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग सुरक्षित और बाधारहित बने रहें, क्योंकि इनका सीधा असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार पर पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.