सत्ता संभालते ही विजय का बड़ा फैसला, 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता

May 14, 2026 - 15:58
 0  432
सत्ता संभालते ही विजय का बड़ा फैसला, 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता

सी जोसेफ विजय ने सत्ता संभालने के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया है। इस फैसले के बाद डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। सरकार ने इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना है।

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस फैसले का लाभ करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को मिलेगा। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों और शिक्षकों की भूमिका राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनके हितों का ध्यान रखना जरूरी है।

सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किए जाने के बाद राज्य सरकार ने भी समान लाभ देने का निर्णय लिया। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

हालांकि इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी पड़ेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के कारण सालाना लगभग 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में यह फैसला लागू करने का निर्णय लिया है।

इसी बीच एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सरकार को घेरते हुए महिलाओं से जुड़ी एक कल्याणकारी योजना में भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि पहले से जारी योजना की राशि समय पर लाभार्थियों के खातों में क्यों नहीं पहुंचाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.