अलीपुर–सरावां सड़क पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

Saturday, December 20, 2025 - 12:08
Updated: 9 months ago
0

सुल्तानपुर (आरएनआई) अलीपुर बाजार से सरावां गांव तक निर्मित बीसों वर्ष पुरानी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया हैंl स्वतंत्रता सेनानी वाले इस गांव में वर्षों पहले पक्की डामर सड़क लोक निर्माण विभाग सुल्तानपुर द्वारा बनाई गई थी।रख रखाव के अभाव में ये सड़क पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई थी। वर्तमान भाजपा सरकार में इस सड़क का मरम्मत कार्य विभाग द्वारा अभी कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया है। सड़क पर पड़ रही डामर के साथ गिट्टी सड़क पर न चिपक कर उल्टे बाहर निकल कर गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। इतना ही नहीं आप पैदल सड़क पर चल रहे हैं तो सड़क पर पड़ी गिट्टी पैरों के घिसटने से बाहर आ रही है। सरावां गांव के निवासियों ने सड़क की खराब गुणवत्ता को देखकर काफी आक्रोशित दिखाई दिए।

लोगो ने बताया कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गयी लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही निकला।अब हम लोग सड़क गुणवत्ता को लेकर निर्माणाधीन सड़क पर ही धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करायेंगे। फिलहाल कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस समय निर्मित सड़कों का हाल गुणवत्ता को लेकर बहुत ही खराब है। अभी कुछ दिन पहले शारदा सहायक खण्ड 16 द्वारा बहोरापुर कटघरा गांव में निर्मित सड़क की हकीकत से विधायक राजेश गौतम स्वयं रूबरू हो कर नाराजगी जताई थी।इसी तरह कादीपुर टेलीफोन एक्सचेंज के बगल से जाने वाली सड़क भी बने महीने नहीं हुये है उसकी भी गिट्टी सड़क से निकल गयी है। सरकार द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता कब तक सही होगी यह प्रश्न भविष्य की गर्त में है। भ्रष्टाचार के मकड़जाल से सड़कों को कब मुक्ति मिलती है इसका जबाब किसी के पास नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User