तृतीय राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा, 9 मार्च तक भरे जायेंगे फार्म 5 अप्रैल को होगी परीक्षा

Dec 20, 2025 - 12:07
Dec 20, 2025 - 12:07
 0  351
तृतीय राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना की घोषणा, 9 मार्च तक भरे जायेंगे फार्म 5 अप्रैल को होगी परीक्षा

सुल्तानपुर (आरएनआई) सत्यपथ फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष दी जाने वाली राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना 2026 की घोषणा कर दी गई है। 

नगर पंचायत सभागार में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी डॉ रत्नेश तिवारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पढ़ने लिखने में प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता देकर उनका मार्गदर्शन करना ही इस योजना का लक्ष्य है। सुलतानपुर जिले के कादीपुर तहसील के स्थायी निवासी और तहसील क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ रहे विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। बताया कि राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च ,परीक्षा तिथि 5 अप्रैल व परिणाम घोषणा तिथि 1 मई है । परीक्षा दो घंटे की होगी । इसे उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार वर्ष तक छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। कक्षा नौ के लिए 9000 , दस के लिए 10000 , ग्यारह के लिए 11000 व बारह के लिए 12000 रुपए प्रतिवर्ष प्रति विद्यार्थी प्रदान किया जायेगा। वर्ष 2024 में 85 व 2025 में 100 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। 2026 में तीसरी बार यह परीक्षा आयोजित होगी । 

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने अंगवस्त्र देकर अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन फाउंडेशन के निदेशक राम विनय सिंह ने किया। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राम मिलन तिवारी ने राधेश्याम त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । फाउंडेशन के संस्थापक विवेक तिवारी ने कार्यक्रम को आनलाइन सम्बोधित किया। उपस्थित अतिथियों ने छात्रवृत्ति कार्यक्रम विवरणिका का विमोचन भी किया। 

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक केशव प्रसाद मिश्र, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि समेत अनेक प्रमुख व्यक्ति और पत्रकार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0