अम्बेडकरनगर में 11 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, हत्या के आरोपों के बीच पति ने खाया कीटनाशक

Friday, July 24, 2026 - 17:34
Updated: 2 months ago
0
अम्बेडकरनगर में 11 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, हत्या के आरोपों के बीच पति ने खाया कीटनाशक

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत के 11 दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मृतका के बेटे ने अपने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान महिला के पति ने कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव निवासी सीता देवी (52) की 13 जुलाई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार दफनाकर कर दिया गया। मृतका के बेटे आकाश ने आरोप लगाया कि घटना के समय वह दिल्ली में थे और गांव पहुंचने से पहले ही शव को दफना दिया गया था। उन्होंने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

शिकायत के आधार पर प्रशासन ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान महिला के पति राम सुभावन ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

___

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User