छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 27 जुलाई को होगी सुनवाई
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस ज्यादती के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है। अदालत ने छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित अत्यधिक कार्रवाई को लेकर दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है।
मामला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष उल्लेखित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान और गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। अधिवक्ता ने बताया कि दोनों याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं और सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री द्वारा उन्हें क्रमांकित भी किया जा चुका है।
याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग किया। याचिकाकर्ताओं ने मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।
गौरतलब है कि 20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में आयोजित मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने संसद की ओर बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)