अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जौनपुर में धूमधाम से मनाया, 2027 में पीडीए सरकार बनाने का लिया संकल्प

Friday, July 3, 2026 - 15:22
Updated: 2 months ago
0
अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जौनपुर में धूमधाम से मनाया, 2027 में पीडीए सरकार बनाने का लिया संकल्प

जौनपुर,01 जुलाई यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को जौनपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर के मंगलम लॉन में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 11 किलोग्राम का केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 111 पौधों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना के साथ पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट कर नई राजनीतिक दिशा दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी।

राकेश मौर्य ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जनपद के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की।

समारोह में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। साथ ही अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User