छात्र आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर सील, किसानों के दिल्ली कूच की आशंका पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

Tuesday, July 21, 2026 - 12:26
0
छात्र आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर सील, किसानों के दिल्ली कूच की आशंका पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

अंबाला/नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर को एक बार फिर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली में "कॉकरोच जनता पार्टी" के बैनर तले चल रहे छात्र आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। केंद्र सरकार से मिले अलर्ट के बाद अंबाला पुलिस ने किसानों के संभावित दिल्ली कूच को देखते हुए सीमा पर व्यापक बैरिकेडिंग कर दी है और पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया है।

मंगलवार सुबह से अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

शंभू बॉर्डर पर लगाए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों ने लोगों को पिछले किसान आंदोलन की याद दिला दी है, जब इसी सीमा पर लंबे समय तक किसानों का धरना चला था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस बार भी बॉर्डर बंद होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से शंभू बॉर्डर वाले मुख्य मार्ग का उपयोग न करने की अपील की है। पुलिस ने पंजाब से हरियाणा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके तहत दिल्ली से पंजाब आने वाले वाहन अंबाला छावनी, चंडीगढ़ मार्ग, लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर होते हुए पंजाब पहुंच सकते हैं। वहीं पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर और अंबाला छावनी के रास्ते राजधानी की ओर जा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय और ग्रामीण वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग करने की सलाह दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User