अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा पतंजलि परिवार, प्रोटोकॉल के तहत कराया जा रहा योगाभ्यास

Wednesday, June 10, 2026 - 16:47
Updated: 2 months ago
0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा पतंजलि परिवार, प्रोटोकॉल के तहत कराया जा रहा योगाभ्यास

गुना (आरएनआई) आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से पतंजलि परिवार द्वारा जिले भर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डॉ. एम. के. बिस्वास के निर्देश एवं मार्गदर्शन में पतंजलि परिवार के तत्वावधान में संचालित विभिन्न योग कक्षाओं में योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।

जिला संवाद प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव एवं तहसील प्रभारी श्री धनीराम ग्वाल द्वारा गुना जिले में संचालित लगभग 25 योग कक्षाओं में अलग अलग दिन पहुंचकर योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को योग के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभों एवं नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पतंजलि परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले की सभी योग कक्षाओं में विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकें।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डॉ. एम. के. बिस्वास ने सभी योग साधकों एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की ओर अग्रसर हों तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User