अखिलेश यादव का सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बयान, बोले- दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करने वाले सच्चे सनातनी कैसे?

Saturday, September 5, 2026 - 17:49
0
अखिलेश यादव का सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बयान, बोले- दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करने वाले सच्चे सनातनी कैसे?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि दूसरों की आस्था से खिलवाड़ करना सनातन धर्म की भावना के विपरीत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा हिंदू कभी किसी दूसरे धर्म या उसकी आस्था का अपमान नहीं करता। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म पूरी धरती और समाज को एक परिवार मानने की सीख देता है। उनके मुताबिक, दूसरे धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता सनातन परंपरा की मूल भावना का हिस्सा है।

शिक्षक सम्मान समारोह में अखिलेश यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में करीब 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा। अखिलेश ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।

राम मंदिर चंदे को लेकर भी भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने राम मंदिर के लिए मिले चंदे को लेकर भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘राम धन’ का गबन करने वाले अब घबराए हुए हैं और मामले को सांप्रदायिक रंग देने का रास्ता तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को दिखाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी साथ लेकर चलती थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User