प्रधानमंत्रियों की डाइनिंग टेबल के अनसुने राज: इंदिरा की अंताक्षरी से मोदी की खिचड़ी तक, किताब में कई दिलचस्प किस्से

Sunday, August 23, 2026 - 21:59
0
प्रधानमंत्रियों की डाइनिंग टेबल के अनसुने राज: इंदिरा की अंताक्षरी से मोदी की खिचड़ी तक, किताब में कई दिलचस्प किस्से

किसी प्रधानमंत्री को समझने के लिए उसकी राजनीति और फैसलों के साथ-साथ उसकी रोजमर्रा की जिंदगी और पसंद-नापसंद भी अहम हो सकती है। पत्रकार पुरबी श्रीधर और संघिता सिंह की किताब ‘द प्राइम मिनिस्टर्स टेबल’ में भारत के प्रधानमंत्रियों के निजी जीवन, खानपान और रसोई से जुड़े कई अनसुने किस्सों को सामने रखा गया है।

मंजुल पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित इस किताब में जवाहरलाल नेहरू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के जीवन के उन पहलुओं को शामिल किया गया है, जो आमतौर पर राजनीतिक जीवनियों में कम दिखाई देते हैं। इसमें प्रधानमंत्रियों की पसंद-नापसंद, उनकी रसोई, मेहमाननवाजी और खाने की मेज से जुड़े अनुभवों के साथ उनके निजी रिश्तों का भी जिक्र है।

खाने की मेज पर दिखा प्रधानमंत्रियों का दूसरा रूप

किताब में इंदिरा गांधी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया गया है। उन्हें अपने डॉक्टर के साथ अंताक्षरी खेलते हुए याद किया गया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में बताया गया है कि विदेश में रहने के शुरुआती वर्षों के दौरान वह अपनी पत्नी की बर्तन धोने में मदद करते थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की पसंद में ताज महल होटल के सुनहरे रंग के तले हुए झींगे और लखनऊ की चाट का भी जिक्र मिलता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक किस्सा बताया गया है कि उन्होंने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता की पत्नी को अच्छी साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका बताया था।

किताब में प्रधानमंत्रियों के घर, पारिवारिक जीवन, दोस्ती, कामकाजी रिश्तों और खाने की मेज पर होने वाली बातचीत को भी जगह दी गई है। इस तरह ‘द प्राइम मिनिस्टर्स टेबल’ राजनीतिक पद और फैसलों से आगे बढ़कर देश के प्रधानमंत्रियों के निजी और रोजमर्रा के जीवन को समझने की कोशिश करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User