यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां लगाएंगी जीसीसी, 22 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

Friday, September 18, 2026 - 12:26
0
यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां लगाएंगी जीसीसी, 22 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के विस्तार को लेकर निवेश प्रस्तावों पर तेजी से काम चल रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 26 वैश्विक कंपनियों के जीसीसी स्थापित करने से करीब 22 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने जीसीसी के लिए अलग नीति भी लागू की है, जिसमें निवेश और रोजगार के आधार पर कंपनियों को विभिन्न प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है।

चार प्रस्ताव अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। इनमें अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, ऑप्टम और बार्कलेज को एंकर जीसीसी के रूप में बताया गया है, जबकि एलजी, अमेरिप्राइज, एओएन, मेटलाइफ और टेबल स्पेस जैसी कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। एडोबी, फिसर्व और ईएक्सएल समेत करीब 150 जीसीसी कंपनियों को संभावित निवेशक समूह में रखा गया है।

बताया गया है कि 1,710 करोड़ रुपये के निवेश वाले चार प्रस्तावों को उच्चस्तरीय समिति की मंजूरी मिल चुकी है और वे कैबिनेट अनुमोदन या लेटर ऑफ कम्फर्ट के चरण में हैं। वहीं 14 प्रस्ताव विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के स्तर पर हैं, जिनमें करीब 1,223 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। दो मामलों में जमीन से जुड़ी अड़चन बताई गई है।

नोएडा जीसीसी विस्तार का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। राज्य सरकार के अनुसार, नोएडा में पहले से बड़ी संख्या में जीसीसी संचालित हैं और यहां ग्रेड-ए कार्यालय स्थान की उपलब्धता का आकलन किया गया है। जीसीसी नीति में पूंजी निवेश, कार्यालय स्थान, कौशल विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहनों का प्रावधान है। 

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर प्रदेश की प्रतिभाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और बाहर से कुशल प्रतिभाओं को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को प्रदेश में ही बेहतर रोजगार और वेतन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User