बागपत में दो युवकों की हत्या कर मंदिर परिसर में दफनाया, 19 दिन बाद पुलिस ने खोला राज

Friday, August 14, 2026 - 12:18
0
बागपत में दो युवकों की हत्या कर मंदिर परिसर में दफनाया, 19 दिन बाद पुलिस ने खोला राज

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो युवकों की हत्या कर उनके शव मंदिर परिसर में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के महंत ने दोनों की हत्या करने के बाद शवों को परिसर में ही दफना दिया और किसी को शक न हो, इसके ऊपर सीमेंट की टाइल्स लगवा दीं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक दोस्त थे। बताया जा रहा है कि एक युवक का मंदिर से जुड़े महंत की बहन के साथ प्रेम संबंध था। वह अपने दोस्त के साथ महंत से बात करने और मामले को समझाने के लिए गया था। इसके बाद दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

करीब 19 दिन बाद पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस ने मंदिर परिसर में खुदाई कर दोनों युवकों के शव बरामद किए। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महंत से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की पूरी वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User