रोटी वाले बाबा के आश्रम के बाहर दो साधुओं में विवाद, एक ने दूसरे पर बरसाईं लाठियां; वीडियो वायरल
रेखा शर्मा
गोवर्धन। मथुरा के गोवर्धन स्थित प्रसिद्ध रोटी वाले बाबा के आश्रम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ओर साधुओं को रोटी खिलाने के लिए सेवा चलती दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर दो साधुओं के बीच विवाद बढ़ने पर एक महात्मा दूसरे पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय सड़क पर हुई। विवाद के दौरान लाठियां चलने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक तरफ साधु सेवा के तहत भोजन कराया जा रहा था, तो दूसरी तरफ साधुओं के बीच हुए विवाद ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
हालांकि, विवाद की वजह क्या थी और घटना में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)