नवजात बच्चे को विधानसभा लेकर पहुंचीं TVK विधायक आर. पल्लवी, बोलीं- ‘बच्चे को घर कैसे छोड़ दूं, ट्रोल मत कीजिए’

Tuesday, August 18, 2026 - 17:46
0
नवजात बच्चे को विधानसभा लेकर पहुंचीं TVK विधायक आर. पल्लवी, बोलीं- ‘बच्चे को घर कैसे छोड़ दूं, ट्रोल मत कीजिए’

चेन्नई। तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की विधायक आर. पल्लवी इन दिनों विधानसभा सत्र के दौरान अपने नवजात बच्चे को साथ लेकर पहुंचने को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार विधायक बनीं पल्लवी सत्र के दौरान बच्चे को विधानसभा परिसर में लेकर आ रही हैं। बच्चे की देखभाल के लिए एक अटेंडेंट की भी व्यवस्था की गई है।

पल्लवी के बच्चे को विधानसभा लाने को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वह चर्चा में आने के लिए ऐसा कर रही हैं। इन आलोचनाओं पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए लोगों से बिना पूरी परिस्थिति समझे टिप्पणी नहीं करने की अपील की।

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में पल्लवी ने कहा कि वह अपने नवजात बच्चे को घर पर अकेला नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने कहा, “मैं नवजात को घर पर कैसे छोड़ सकती हूं? पहले सोचिए और फिर टिप्पणी कीजिए।”

पल्लवी ने कहा कि यदि कोई उनकी परिस्थिति को नहीं समझ सकता तो यह अलग बात है, लेकिन बच्चे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करना उचित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत परिस्थितियों को जाने बिना उस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

विधायक के मुताबिक, विधानसभा की जिम्मेदारियों के साथ नवजात बच्चे की देखभाल करना उनके लिए एक चुनौती है। ऐसे में वह बच्चे को अपने साथ लेकर आ रही हैं और उसकी देखभाल के लिए अटेंडेंट की मदद ली जा रही है। उनके इस कदम ने राजनीति में महिलाओं की पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यस्थल पर उनके लिए जरूरी सुविधाओं को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User