सिंगबासा तालाब के पास 40 वर्षीय युवक का शव मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Sunday, October 4, 2026 - 23:15
Updated: 23 days ago
0
सिंगबासा तालाब के पास 40 वर्षीय युवक का शव मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

गुना। कैंट थाना क्षेत्र के सिंगबासा तालाब के पास सोमवार को करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पटेल नगर निवासी अंसार अहमद पिता सिराज अहमद के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, अंसार अहमद को मिर्गी के दौरे आने की समस्या थी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को समझाया गया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User